Aloe Vera Gel के साथ स्किन केयर रूटीन अपनाएं और पाएं मुंहासों से छुटकारा
Aloe Vera Gel: लड़कियों के लिए मुँहासे होना बहुत ही आम बात है। कुछ लड़कियों में समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ी जाती है। आप त्वचा विशेषज्ञों से मिली और वेबसाइट पर लिखे गए कुछ उत्पादों की जानकरी लेकर उन्हें खरीदा, रोजाना इस्तेमाल किया, लेकिन सब बेकार गया। युटुब के ट्यूटोरियल भी आपकी स्किन के लिए शायद फायदेमंद न साबित हुए होंगें। मैं यह बात आपको दावे से कह सकती हूँ, क्योंकि मैं गुजर चुकी हूँ। उसके बाद मैं इस समस्या पर गहन विचार किया एयर पाया कि क्यों उपचार, उत्पाद हमारी मदद नहीं कर पाते। क्योंकि हम बहुत से तरीकों के बीच उलझ कर रह जाते हैं। आप सोचते हैं जिसने वीडियो बनाया है उनके लिए यह काम करता है लेकिन मेरे साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ?
क्या आप जानते हैं कि मुँहासे होने के अपने कारण है। मुंहासे किसी को भी हो सकते हैं। अगर आप को लगता है कि आपकी स्किन ऑयली है और इसी कारण से आपको मुंहासे हुए हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, इसके पीछे हार्मोन परिवर्तन और आपकी जीवनशैली कारण हो सकती है। काम काजी महिला जो बाहर जाकर काम करती हैं, उन्हें यह समस्या अधिक होती है। गर्भावस्था के दौरान भी ऐसा होना भी अधिक पाया जा सकता है।
अब सीधा सा सवाल है कि इस तरह की समस्या से छुटकारा कैसे पाया जाए। आपने एलोवेरा जेल के बारे में तो सुना ही होगा। एलोवेरा जेल कोई सौंदर्य उत्पाद नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक ओषधि है, जिसका इस्तेमाल आप बहुत से घरेलु उपचार करने में करते हैं।
मुँहासे के लिए उपयोग
एलोवेरा में बहुत सी बीमारी को ठीक करने के प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। ठीक उसी तरह से मुँहासे को ठीक करने के लिए भी इसे सीधे या किसी और चीज के साथ मिलाकर लगाने से इस समयसा से छुटकारा पाया जा सकता है।
शुद्ध एलोवेरा जेल का उपयोग करें
अगर आप मुहांसों से सच में छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप शुद्ध एलोवेरा जेल का ही उपयोग करें। अगर आप नहीं जानते तो हम आपको बताते हैं कि एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट वाले सभी गुण पाए जाते हैं। जिससे आप घावों, जलन और मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं।

हम जानते हैं कि एलोवेरा का पौधा हर किसी के घर में होना मुमकिन नहीं है। इसलिए आप patanjali aloe vera gel का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अंदर लगभग 90 % शुद्ध एलोवेरा पाया जाता है और यह एकदम शुद्ध भी कहा जा सकता है।
शहद, और दालचीनी के साथ एलोवेरा फेस मास्क
जैसा की हमने ऊपर भी बताया है कि एलोवेरा में जीवाणुरोधी गुण मिलते हैं जो मुँहासे होने की मुख्य समस्या जैसे कि बैक्ट्रिया को खत्म करते हैं। दालचीनी में भी कुछ इसी तरह के गन पाए जाते हैं और शहद हमारी त्वचा को मुलायम करता है। इसलिए यह फेस पैक बनाने के लिए आप patanjali aloe vera gel के 1 बड़े चमच्च में शहद मिलाएं अब उसमें 1/4 बड़ा चम्मच दालचीनी की पाउडर ड़ाल दें। अब इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद धों दें। ऐसा हर रोज करें, जब तक आपको इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल जाता।

एलोवेरा और नींबू के रस से बना फेस मास्क
मुहांसों के बाने के पीछे का कारण है रोम छिद्रों में जमा हुई गंदगी। इस गंदगी को साफ़ करने का कार्य करता है नींबू का रस। दोनों ही तत्व में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो चेहरे पर जमा बैक्टियों को मारने में मदद करते हैं। दोनों को साथ मिलाकर बना यह फेस पैक क्लीन्ज़र का काम करता है।
इसे तैयार करने के लिए आपको शुद्ध एलोवेरा जेल के 2 बड़े चम्मच में लगभग 1/4 चम्मच नींबू का रस मिलाना है। अब इस पैक को अच्छे से अपने चेहरे पर लगाना है और 10 से 15 मिनट तक लगे रहने के बाद पानी से धो लेना है। कुछ ही दिनों में आप अपने मुहासों की बढ़ती संख्या में कमी पाएंगें।

एलोवेरा, चीनी, और नारियल तेल से बना स्क्रब
अगर आप महंगें कॉस्मेटिक या दवाइयों के इलाज से परेशान हो चुके हैं तो आपको मुँहासे के लिए प्राकृतिक उपचार को ही अपनाना चाहिए। एलोवेरा को नारियल के तेल और चीनी के साथ मिलाकर अपनी चेहरे की त्वचा पर लगाने से यह मृत त्वचा कोशिकाओं को दूर करके रोम छिद्रों की सफाई करता है। हालांकि इसमें थोड़ा समय लगता है, लेकिन आपको असर देखने को मिलता है और लंबे समय तक इसका असर रहता है। नारियल तेल प्राकृतिक रसायन है और यह जीवाणुरोधी गुण के लिए जाना जाता है। इस पर बहुत सी रिसर्च की गयी हैं, जिसमें पाया गया है कि यह मुंहासों पर अच्छे से काम करता है।

आप इन तीनों तत्वों को मिलाकर एक पैक तैयार करके रख सकते हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि एक कंटेनर में 1/2 कप नारियल के तेल में 1/2 कप कच्ची मिलानी है। अब आप इसमें 1/4 कप शुद्ध patanjali aloe vera gel ल मिलाएं और इसे फ्रिज में रख दें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 3 से 4 बार करें। इस मिश्रण से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करें और उसके बाद साफ़ पानी से चहेरा धों लें। कुछ ही दिनों में आपको मुंहासों से मुक्ति मिल जाएगी।
देखा इन 3 आसान तरीकों से आप जल्द ही मुहांसों की समस्या से निजात पा लेंगी। ये बहुत ही आसान तरीकें है, जिन्हें आप घर पर भी ट्राई कर सकती हैं। शुद्ध एलोवेरा जेल अगर नहीं मिल रहा तो कोई बात नहीं आप निश्चिंत होकर patanjali aloe vera gel भी इस्तेमाल कर सकती हैं।